अमृत महोत्सव - सेवा सदन जालंधर

इस बार विश्व जागृति मिशन जालन्धर के सदस्यों ने सुधांशु जी महाराज का जन्म उत्सव  एक अनोखे ढंग से मनाया। 8 मई को सेवा सदन में पूज्यनीय  सद्गुरु देव जी  श्री सुधांशु जी महाराज का 60वा  जनम उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। सेवा सदन जो कि एक ऐसी संस्था है जिस में गरीब और अनाथ बच्चे के रहने की व्यवस्था  है।  लगभग 15 बच्चे इस में रहते है। सभी बच्चे अलग अलग आयु के है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चो का बहुत योगदान रहा। कार्यक्र्म की शुरुवात हवन करके करी गई।  हवन के दौरान बच्चो के पेंटिंग कम्पीटीशन भी करवाया गया।  इस दौरान सेवा सदन के बच्चो ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  सबसे पहले सेवा सदन के बच्चो ने स्वागत गीत गाकर विश्व जागृति मिशन के सदस्यों का स्वागत किया। VJM के वरिष्ठ अधिकारी  श्री R.P Tuli जी ने  गुलदस्ते के साथ मुख्य अतिथि श्री. वरिंदर सभरवाल का स्वागत किया।  VJM  के वरिष्ठ अधिकारी श्री सुरिंदर चावला जी ने सेवा सदन के उप अध्यक्ष श्री वरिंदर सभरवाल के साथ मिल कर ज्योति प्रज्वलित करी। मंच का संचालन कुमारी नीतू थापर ने किया। इसके बाद सेवा सदन के बच्चो ने गणेश वंदना कर गणेश जी का ध्यान किया।  इसके बाद सेवा सदन की लड़कियों के नृतय और गिद्दे की प्रस्तुति ने सबका मंन मोह लिया।  इसके बाद कुमारी नीतू की तरफ से बच्चो के लिये एक क्विज करवाया गया। विश्व जाग्रति मिशन दुवारा चलाये जा रहे सेवा के कार्यो  से सेवा सदन के सदस्यों कोडाक्यूमेंट्री दवारा  अवगत करवाया गया।  इसके बाद सेवा सदन के बच्चो को स्टेशनरी, स्कूल बैग  और जरूरत का सामान दिया गया ।  बाद में बच्चो के मनोरंजन के लिए कुछ खेल क्रीड़ाय भी करवाई गई जिसका बच्चो ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का अन्त 60 देसी घी के दीयों को जलाकर गुरूजी की लम्बी उम्र की कामना करते आरती के साथ हुआ।  रात के समय भोजन की भी व्यवस्था VJM के तरफ से की गई थी। सबने भोजन का आनंद लिया।इस कार्यक्रम को यहाँ के लोकल समाचार पत्र ने भी भरपूर प्रोत्साहन दिया।   गुरूजी की कृपा से कार्यक्रम बहुत अच्छे से समपण हुआ।


No comments:

Post a Comment