श्रद्धा पर्व 

श्रद्धा पर्व 2 अक्टूबर 2015 दिन शुक्रवार आयोजक श्री सुभाष जी के घर बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ जोत प्रज्वलित करके किया गया। घर के बाहर श्रद्धा पर्व का बैनर भी लगाया गया।  वातावरण को बहुत ही पावन और भक्ति पूर्ण गुरूजी के भजनो दुवारा किया गया। लगभग 11 :30 तक भजनो का कार्यक्रम चला और उसके बाद गुरूजी के प्रवचनों दवारा श्रद्धा पर्व के महत्व पर रोशनी डाली गई। ठीक 12 बजे बजर्गो को सम्मानित करने का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। सबसे पहले उनके चरण धोये गए फिर उनकी आरती की गई और मुँह मीठा करवाया गया। बुजर्गो को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया।  भेंट स्वरुप उनको माला, मिठाई और शगुन दिया गया।  बाद में सभी विश्व जाग्रति मिशन के सदस्यों ने बुजर्गो के चरण छू कर उनसे आशीर्वाद लिया।  कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद के साथ हुआ। 

No comments:

Post a Comment