हरि ओम जी। आप सभी को होली की सुभकामनाएँ। प्रभु की कृपा से और गुरूजी के आशीर्वाद से होली का ये त्यौहार आपके जीवन में ख़ुशी और प्यार के रंग भर दे। 


16  फरवरी  2014  को मासिक सत्संग श्रीमान प्रदीप रहेजा जी के घर बस्ती  बावा 
खेल,जालंधर में किया गया।सारे  स्थानीय सदस्यों ने सत्संग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कीर्तन सुबह 10 बजे शुरू हुआ और 12 बजे तक चला। सत्संग में सभी ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया और गुरूजी का ध्यान किया। सत्संग के खत्म होने पर संगत को प्रसाद दिया गया। प्रदीप रहेजा जी ने दोपहर के भोजन का आयोजन भी किया हुआ था। सब को भोजन परोसा गया और बाद में मीठा भी दिया गया। प्रदीप रहेजा जी ने सभी की उपस्थिति के लिए सब का आभार प्रकट किया।





  

मासिक सत्संग - अक्तूबर 2011- आचार्य अनिल झा जी

परम पूज्य सुधांशुजी महाराज के जालंधर एवं कपूरथला के भक्तों की ओर से गुरुवर के प्रिय शिष्य आचार्य अनिल झा जी के 2 दिवसीय भक्ति सत्संग का आयोजन श्री गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज़-1 , जालंधर में 29 , 30 अक्तूबर को किया गया .

कार्यक्रम के आरम्भ में स्थानक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना पेश की, उसके बाद दिल्ली से आये भजन गायक श्री राम बिहारी और श्री चुघ जी ने उपस्थित भक्तो को अपने भजनों से निहाल किया.
तत्पश्चात आचार्य अनिल झा जी ने "ॐ नमः शिवाय" की धुन लगाई और गीता पर कुछ चर्चा की !
रविवार , 30 अक्तूबर को सुबह ध्यान साधना करवाई गयी, जिसमे कुछ योगिक क्रियायों एवं प्राणायाम के विभिन्न चरणों का अभ्यास कराया ! सुबह के सत्र के बाद श्रद्धा पर्व की परंपरा को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया, जो किसी ने किसी रूप में समाज सेवा में लगे हुए हैं ! आचार्य जी के कर कमलों द्वारा मंदिर के प्रधान श्री राजेश अग्रवाल जी की सहायता से रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया !
उसके बाद कुछ देर महिलाओं ने भजन कीर्तन किया , तत्पश्चात सभी ने लंगर ग्रहण किया !

शाम के सत्र का आरम्भ श्री राम बिहारी एवं श्री चुघ के भजनों से हुआ, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया !
आचार्य जी ने "सतनाम वाहेगुरु " की धुन लगा कर भक्तों को मुग्ध कर दिया ! उन्होंने अपने प्रवचनों में बताया की हर एक के जीवन के उत्थान के लिए प्रेरणा स्तोत्र के रूप में गुरु का होना ज़रूरी है !
कार्यक्रम के अंत में सत्संग समिति ने मंदिर कमेटी के प्रधान को शाल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया एवं धन्यवाद किया !

इस कार्यक्रम में लुधिआना, फगवाडा, नंगल, कपूरथला, राजपुरा, गोराया, के गुरु भक्त भी उपस्थित थे !
सत्संग समिति के सदस्यों ने आचार्य अनिल झा की का हृदय से धन्यवाद किया, तथा सभी ने दोबारा जल्दी आ कर, ज्ञान गंगा प्रवाहित करने का आग्रह किया !


















मासिक सत्संग - सितम्बर 2011

25 , सितम्बर 2011 दिन रविवार को विशव जागृति मिशन जालंधर के सदस्य श्री प्रदीप रहेजा ने अपने निवास स्थान 307 बस्ती बावा खेल जालंधर में सत्संग का आयोजन किया जिसमे दीक्षित गुरुभाई बहनों के इलावा कालोनी के अन्य लोग भी उपस्थित हुए |
कार्यक्रम का आरम्भ सुबह 9 बजे हवन से किया गया, जिसमे महामृत्युंजय मंत्र , गायत्री मंत्र व् गुरुमंत्र से आहुतियाँ डाली गयी | ठीक 9:30 पर शांति पाठ से पूर्णाहुति डाली गयी व् महिलाओं द्वारा गणेश वंदना से सत्संग का आरम्भ किया गया, सभी ने बढचढ कर हिस्सा लिया | श्रीमती सुषमा, सुमन, करुणा जी के भजनों ने सबका मन मोह लिया | ठीक 12 बजे आरती की गयी व् भगवान को भोग लगाया गया | सभी को फल का प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी ने लंगर ग्रहण किया | अंत में प्रदीप जी ने आये भक्तों का धन्यवाद किया |

मासिक सत्संग - जुलाई 2011

 जुलाई में मासिक सत्संग श्री यशपाल व् रीटा के निवास स्थान, 23 न्यू मॉडल हाउस, जालंधर में आयोजित किया गया | प्रातः 10 बजे ज्योत प्रज्वलन तथा गणेश वंदन से कार्यक्रम का आरम्भ किया गया . तत्पश्चात स्थानीय लोगों, उनके भाई-बंधुओं तथा गुरु भक्तों ने गुरु महिमा का गुणगान किया . कमलेश व् बिंदु जी ने शिव धुनी लगा कर भक्तों को निहाल किया | श्रीमती परवीन तथा करुणा द्वारा गुरुवर के भजन प्रुस्तुत किये गये . कार्यक्रम का समापन 12 बजे आरती वंदन से किया गया . प्रसाद ग्रहण कर के सभी भक्तों ने विदाई ली |

मासिक सत्संग - जून 2011

जून माह का सत्संग  विश्व जागृति मिशन जालंधर कपूरथला पारिवारिक संकीर्तन समिति द्वारा Sh. S. N. Makkar ji के निवास स्थान 42, New Model Town, Jalandhar. पर आयोजित किया गया | कार्यक्रम का आरम्भ सुबह 10:30 बजे ज्योति प्रज्वलन तथा गणेश वंदना से किया गया , तत्पश्चात सब ने भजन गा कर गुरु महिमा व् प्रभु महिमा का गुणगान किया | श्रीमती सुषमा, सुमन, सुनीता , शशि, परवीन, तथा करुना ने मधुर भजनों से समय बाँध दिया | पुरुषो ने भी भजन गा कर गुरुवर के दरबार में हाजरी लगाई, जिसमे प्रमुख रूप से श्री मक्कड़ , सुभाष, राकेश, व्  चावला जी थे | आये हुए सभी भक्तों ने सत्संग का भरपूर आनंद लिया | ठीक 1 बजे आरती द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया, तथा प्रसाद वितरित किया गया | अंत में सभी ने लंगर ग्रहण किया , तथा परिवार वालों बधाई दे के विदाई ली |






मासिक सत्संग- मई 2011 एवं "उल्लास पर्व "

विश्व जागृति मिशन के जालंधर और  कपूरथला के सदस्यों ने परम पूज्य आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज का जन्म  दिवस "उल्लास पर्व" 2 मई 2011 को बहुत श्रद्धाभाव तथा हर्षोल्लास के साथ श्री एस के चावला जी के निवास स्थान 367 अर्बन एस्टेट फेस-1 जालंधर पर मनाया गया ! कार्यक्रम के  आरम्भ  में विधिपूर्वक हवन किया गया ! उसके बाद नजदीकी सेठ राम चंद  मेमोरिअल स्कूल में विद्यार्थियों का ड्राइंग , सुन्दर लेखन का मुकाबला तथा क्विज़ कांटेस्ट  कराया गया ! स्कूल के कर्यक्रम के आरम्भ में बच्चो ने स्वागत गीत पेश किया तथा शब्द गायन किया ! क्विज़ और अन्य मुकाबलों के  विजेताओं को पुरूस्कार  से सम्मानित किया गया ! स्कूल के सभी बच्चों को गुरुवर के जन्म दिवस पर लड्डू बांटे गये तथा उपहार स्वरूप टिफन  और वाटर बोटल बांटी गयी  !
इस कार्यक्रम का संचालन करने में श्री अशोक शर्मा, आकाश चावला, सुभाष, संदीप, रंधीर , मक्कड़  , सुषमा, परवीन चावला, रचना जी का विशेष योगदान रहा ! स्कूल के संचालक श्री शिव दयाल चुघ (म्युनिसिपल कोउन्सिलर) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी रहे , विश्व जागृति मिशन के सदस्यों ने उन्हें एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया  तथा फूलों के साथ उनका स्वागत किया !  श्रीमती चुघ तथा प्रिंसिपल श्रीमती नरूला ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी सहायता की, तथा ऐसा महसूस किया कि पूज्य गुरुवार का आशीर्वाद पाकर वह भी धन्य हो गये हैं !
 स्कूल के स्टाफ को मिशन के उदेश्यों तथा गतिविधियों के बारे में श्री  अशोक शर्मा जी ने जानकारी दी! सभी ने मिलकर गुरुवर की दीर्घायु की प्रार्थना की !  मिशन के सदस्यों ने स्कूल को एक सीलिंग फैन तथा कुछ धनराशी भेंट की ! अंत में सभी ने गुरुवर का जयघोष  कर विदाई ली ! कार्यक्रम में फगवाडा, नूरमहल  तथा आदमपुर के भक्तों ने भी हिस्सा लिया !
















मासिक संत्संग- अप्रैल

विश्व जागृति मिशन जालंधर कपूरथला पारिवारिक संकितन समिति की ओर से अप्रैल माह का सत्संग श्री सुरेन्द्र गाँधी जी के निवास स्थान H.no. 102, Road no.10, National Avenue, Dakoha, Jalandhar,  पर आयोजित किया गया !
कार्यक्रम सुबह 9 :30 बजे हवन के साथ शुरू हुआ ! गणेश वंदना तथा ज्योति प्रज्वलन के साथ सत्संग का शुभ आरम्भ हुआ ! श्रीमती करुणा , प्रवीन चावला, अंजू तुली, कमलजीत गाँधी एवं श्रीमती मक्कड़  जी ने मधुर भजन बोले ! भक्तो ने खूब आनंद लिया ! कार्यक्रम में फगवाडा से श्री पूरी तथा श्री अरविन्द ओबेरॉय जी, तथा कपूरथला से श्री संदीप तथा रंधीर सिंह जी भी शामिल हुए ! श्री प्रदीप रहेजा , सुभाष , मक्कड़ , तुली तथा एस. के. चावला जी ने भी भजन गाये ! आरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ तथा प्रसाद वितरित किया गया ! भक्तों ने भोजन किया तथा श्री एवं श्रीमती गाँधी को शुभकामनाएं देते हुए विदाई ली !





मासिक सत्संग- मार्च

विश्व जागृति मिशन जालंधर एवं कपूरथला पारिवारिक संकीर्तन समिति के सदस्य श्रीमती अंजू एवं श्री R P Tuli जी ने 13 मार्च को अपने निवास स्थान 20 A सिल्वर रेसीडेंसी अपार्टमेंट्स, जालंधर पर मासिक सत्संग का आयोजन किया ! पूरे घर को रंगोली तथा फूलों से सजाया हुआ था ! तथा मीठी मीठी ॐ नमः शिवाय की धुन घर के प्रवेश द्वार पपर सुनाई दे रही थी ! पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था ! सुबह ठीक 10 बजे परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया ! प्रवीन एवं करुणा  ने गणेश वंदना की ! तत्पश्चात भजनों की ऐसी कड़ी लगी कि कब 1 बज गया, पता ही नहीं चला ! श्रीमती सुनीता , श्रीमती एवं श्री मक्कड़ सभी ने मिलकर होली के गीत भी गाये एवं फूलों से होली खेली ! सभी ने भरपूर आनन्द लिया ! 1 बजे आरती कि गयी , सबने प्रसाद स्वरुप फल ग्रहण किये तथा लंगर खाया व्  घर के सदस्यों को बधाई देते हुए विदाई ली ! श्री गाँधी जी ने अप्रैल माह के सत्संग के लिए सभी को आमंत्रण दिया !